International Advance Journal of Engineering,Science & Management

ISSN: 2393-8048

Articles

Welcome to International Advance Journal of Engineering, Science & Management



Published Paper


    Article
    उत्तरी राजस्थान के नहरी सिंचित क्षेत्र से बदलता सामाजिक व सास्कृतिक प्रतिरूप
    श्रीराम पंवार, शोधार्थी, जे.जे.टी. विश्वविद्यालय, झुंझुनू, राजस्थान 
     Page No.: 1-5|  Year: 2024|  Vol.: 22|  Issue: SpecialIssue
     Show abstract |   View article |   Download article
    उत्तरी राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आई.जी.एन.पी.) जैसे सिंचाई योजनाओं के प्रभाव से पारंपरिक शुष्क और वर्षा-आधारित कृषि पद्धति में भारी बदलाव आया है। सिंचाई की सुविधा से भूमि उपयोग में परिवर्तन हुआ, जिससे कृषि क्षेत्र का विस्तार, नकदी फसलों का उत्पादन, और नई कृषि तकनीकों का प्रयोग बढ़ा। इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया और सामाजिक संरचना में भी व्यापक परिवर्तन लाए। कृषि से आय बढ़ने पर लोगों की जीवनशैली, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और उपभोक्ता व्यवहार में सुधार देखने को मिला। जातिगत व सामाजिक संबंधों में भी लचीलापन आया, और सामाजिक गतिशीलता को बल मिला। बाहरी प्रवासियों का आगमन और नई आर्थिक गतिविधियाँ क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता को भी प्रभावित कर रही हैं। हालाँकि, इस परिवर्तन के साथ कुछ नकारात्मक प्रभाव भी सामने आए हैं जैसे जल संसाधनों पर दबाव, भूमि क्षरण और पारंपरिक जीवन मूल्यों का क्षय।